झरिया। भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर इकाई की ओर से मंगलवार को फतेहपुर लेन स्थित कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर अध्यक्ष अवधेश साव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश जोशी और श्यामसुंदर स्वर्णकार ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता हरीश जोशी ने कहा कि आज अगर पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है, तो यह डॉ. मुखर्जी की ही देन है। उन्होंने नेहरू सरकार में रहते हुए भी आजाद भारत के नवनिर्माण में अपना अतुलनीय योगदान दिया था।समारोह में कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे डॉ. मुखर्जी के दिखाए राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलेंगे और उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का काम करेंगे।इस मौके पर मुख्य रूप से संजू वर्मा, अरिंदम बनर्जी, श्रवण राम, अमित चौहान, राजीव सिंह, अनूप साव, भोला सेन मोदक, दिलीप गिरी, टींकू मोदी, अर्जुन साहनी, अनीता सिंह, विश्वनाथ राय, उमा भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, विशाल, , शत्रुघ्न मालाकार, संजू हिंदू, राजेश साव और अजय कुमार वर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
