महंगा नहीं, अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी डाॅक्टर और सेवाभाव के लिए प्रतिबद्ध है: डॉ जितेंद्र सिंह
धनबाद: अपनी उच्च विश्वसनीयता, समर्पित सेवा भाव और आधुनिक तकनीक से युक्त विश्वस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था के बल पर एस-जस (S-JAS) सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के उत्कृष्ट मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भरोसा जताते हुए अब कोल इंडिया के सभी पात्र लाभार्थियों के लिए यहाँ कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को लेकर शनिवार को अस्पताल भवन परिसर के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसे अस्पताल के सीईओ डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. एस. एन. वर्मा, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. वान्या, डॉ. सुमित और डॉ. परवेज आलम ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एक ही छत के नीचे कैंसर, न्यूरो सर्जरी (ब्रेन स्टेंटिंग सहित), हृदय रोग (एंजियोग्राफी/एंजियोप्लास्टी व सर्जरी), किडनी, यूरोलॉजी एवं गैस्ट्रो जैसे गंभीर रोगों का आधुनिकतम तकनीक से विशेषज्ञ इलाज अब धनबाद में ही उपलब्ध है। बाहर जाने की मजबूरी से मुक्ति: इस सुविधा से धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर और दुमका सहित पूरे कोयलांचल के मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
मरीजों की सहायता के लिए ‘स्पेशल हेल्प डेस्क’: दस्तावेजों के सत्यापन, टीपीए/बीमा स्वीकृति, भर्ती, जांच, सर्जरी से लेकर डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
24×7 आपातकालीन एवं डायग्नोस्टिक सेवाएं: अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी, आईसीयू (ICU/NICU), मॉड्यूलर ओटी तथा एमआरआई, सीटी स्कैन और आधुनिक पैथोलॉजी लैब की सुविधा एक ही परिसर में मौजूद है।
अन्य प्रमुख संस्थानों को भी लाभ: कोल इंडिया के अलावा आईआईटी (आईएसएम), सिम्फर, हर्ल, अडानी समूह और पूर्व मध्य रेलवे के कर्मियों को भी यह सुविधा मिल रही है। साथ ही, अगले 15 दिनों में आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत भी सेवाएं पूर्ण रूप से शुरू हो जाएंगी।
प्रबंधन ने अपील की है कि पात्र लाभार्थी इलाज के लिए आते समय अपना योजना कार्ड, कंपनी/संस्थान का पहचान पत्र और संबंधित मेडिकल दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि कैशलेस उपचार की प्रक्रिया तुरंत पूरी की जा सके।
