बस्ताकोला की सेवा बस्ती में बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बांटी गईं मिठाइयां
धनबाद। ब्राह्मण उत्थान मंच, धनबाद द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।मंच की ओर से बस्ताकोला स्थित शिव कली विद्या मंदिर में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की सामूहिक शपथ ली।

पर्यावरण संरक्षण के बाद मंच के सदस्यों ने बस्ताकोला स्थित सेवा बस्ती (दलित एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र) का रुख किया। पिछले वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंच के पदाधिकारियों ने बस्ती के बच्चों से स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र बंधवाया और उनके बीच मिठाइयों का वितरण कर पर्व की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड उच्च न्यायालय (रांची) के अधिवक्ता बृजमोहन मिश्रा, संजय तिवारी, सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अजय दुबे, प्रशांत बनर्जी, गोपाल मिश्रा तथा प्रवीण झा सहित मंच के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और अपना सक्रिय योगदान दिया।
