बाघमार। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज बाघमारा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र की ज्वलंत जन समस्याओं, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर आवाज बुलंद की।कार्यक्रम की अध्यक्षता बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो ने की, जबकि मंच का संचालन सत्येन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।पूर्व विधायक और जिला उपाध्यक्ष ने सरकार को घेराधरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला उपाध्यक्ष सह बाघमारा विधानसभा प्रभारी अवध नारायण प्रसाद एवं बाघमारा के पूर्व विधायक जलेश्वर महतो उपस्थित रहे।धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहायोजनाओं का लाभ नहीं प्रशासन और सरकार की उदासीनता के कारण आम जनता तक जन-कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। क्षेत्र के लोग आज भी बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों से वंचित हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अवैध खनन के मुद्दों पर वर्तमान व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई है।”कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता की आवाज रही है। जनहित के मुद्दों पर हमारा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक आम लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता।”एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाघमारा के अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों से संबंधित एक लिखित ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
