झरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया मतदाता सूची पारदर्शी बनाने का टास्क
झरिया। भाजपा झरिया नगर कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को झरिया प्रेस क्लब में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अवधेश साव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर (SIR) के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करना और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक विस्तारपूर्वक पहुँचाना रहा।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित एसआईआर के झरिया विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समावेशी बनाया जा रहा है। इससे न केवल लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार भी सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सीधी पहुँच बनाई है। बुनियादी ढांचे, रेलवे, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों के कारण ही आज भारत विश्व मंच पर एक नई पहचान बना रहा है।कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री संजू वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष अमित साव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण जायसवाल, श्रवण राम चन्द्रवंशी, अशोक बरनवाल, रामप्रकाश सिंह, अरुण गोस्वामी, विश्वनाथ साव, अनीता सिंह, अजय वर्मा, भोला सेन मोदक, बीरेंद्र भुइया, राज माली, श्याम सुंदर अग्रवाल, विशाल जायसवाल, शत्रुघन मालाकार, अभिषेक सिंह, लीला बाउरी, अवंतिका ठाकुर, राहुल सोनी, अमित चौहान, रूपा देवी, टिंकू मोदक, रोहित चौहान, जितेन सिंह, रवि झाम्ब, सोनू चंद्रवंशी, महेंद्र राम, विशाल वाल्मीकि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
