झरिया। झरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को बिल्कुल निचले स्तर (ग्रास रूट) तक पहुंचाने के लिए विधायक रागिनी सिंह ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। विभिन्न विभागों के साथ-साथ अब नगर निगम क्षेत्र के 17 अलग-अलग वार्डों में विधायक प्रतिनिधियों की फौज खड़ी कर दी गई है। खास बात यह है कि इस सूची में विधायक ने सीधे जनता के बीच रहने वाले जुझारू और जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है, ताकि वार्डों की छोटी से छोटी समस्या का भी तुरंत निपटारा हो सके।विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि वार्ड स्तर पर प्रतिनिधियों की तैनाती का मकसद हर मोहल्ले के आखिरी व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ये सभी प्रतिनिधि अपने-अपने वार्डों में एक्टिव रहकर जनता की शिकायतों को सीधे विधायक कार्यालय तक लाएंगे और विकास कार्यों की खुद निगरानी करेंगे।
वार्ड स्तर पर अब ये चेहरे विधायक रागिनी सिंह की सीधी कड़ी होंगे: वार्ड 34: पप्पू पासवान (बस्ताकोला), वार्ड 35:रामेश्वर साव उर्फ मुखिया जी (बस्ताकोला), वार्ड 37:राजेश सिंह (बनियाहीर), वार्ड 38:बिरजू साव (जीतपुर कोलियरी), वार्ड 39: जयनाल शर्मा (भौरा परसियाबाद), वार्ड 40:अनिल शर्मा (डिगवाडीह 10 नंबर), वार्ड 41:राकेश सिंह (जेलगोरा), वार्ड 42:राहुल सिंह (जेलगोरा बरारी मोड़), वार्ड 43: सौरभ शर्मा (धर्मशाला रोड झरिया), वार्ड 44:अमरकांत सिंह (बकरीहाट), वार्ड 45: मनोज साव (चौथाई कुल्ही), वार्ड 46: संजय महतो (दुर्गापुर कुम्हार बस्ती, झरिया) , वार्ड 47: राजाराम पासवान (लोदना खपड़ा धौड़ा), वार्ड 48:मेवालाल रजक (जयरामपुर कोलियरी), वार्ड 49:अमन पासवान (एन.बी.सी.सी. कॉलोनी, नुनूडीह), वार्ड 50: पूनम देवी (परसियाबाद बस्ती), वार्ड 52: प्रवीण कुमार महतो उर्फ चिकू (चाननाला महतो बस्ती)
कार्यकर्ताओं में उत्साह: जमीनी कार्यकर्ताओं को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड स्तर के चेहरों को आगे रखने से अब नाली, गली, साफ-सफाई और स्थानीय विवादों के निपटारे के लिए लोगों को विधायक दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
