धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में पूर्व से कार्यरत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता का दूसरे प्रखंड में स्थानांतरण किया है। साथ ही नवनियुक्त सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक का पदस्थापन अलग-अलग प्रखंडों में किया है।उप विकास आयुक्त ने बताया कि मनरेगा अधिनियम 2005 के तहत संविदा के आधार पर नवनियुक्त सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक को विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित करना है। इस क्रम में विभिन्न प्रखंडों में पूर्व से पदस्थापित सहायक एवं कनीय अभियंता को स्थानांतरित करते हुए दूसरे प्रखंड में भेजा गया है।स्थानांतरण विवरण:अभिषेक मेहता (टुंडी व कलियासोल) → बाघमाराअरूण कुमार सिंह (गोविंदपुर व पूर्वी टुंडी) → टुंडीनिशांत तिवारी (बाघमारा) → तोपचांचीनवीन कुमार (बाघमारा) → गोविंदपुरमुकेश कुमार (तोपचांची व एगारकुंड) → बलियापुरकनीय अभियंता स्थानांतरण:अशोक पूर्व (टुंडी) → तोपचांचीअमित कुमार (बाघमारा) → निरसाप्रकाश कुमार प्रकाश (गोविंदपुर) → बाघमारामहादेव गोराई (गोविंदपुर) → पूर्वी टुंडीपप्पू मंडल (गोविंदपुर) → कलियासोलकुणाल मंडल (गोविंदपुर) → एगारकुंडपप्पू कुमार रजक (तोपचांची) → टुंडीशिवनंदन कुमार सिन्हा (तोपचांची) → बलियापुरशंकर महतो (कलियासोल) → गोविंदपुरमिहिर गोराई (बलियापुर) → धनबाद प्रखंडनवनियुक्त अधिकारियों का पदस्थापन:सहायक अभियंता: एगारकुंड, कलियासोल, पूर्वी टुंडी, धनबाद, अतिरिक्त बाघमारा एवं निरसा प्रखंड में।कनीय अभियंता: बाघमारा, बलियापुर, गोविंदपुर, तोपचांची, निरसा एवं कलियासोल प्रखंड में।लेखा सहायक: बाघमारा, निरसा, तोपचांची, गोविंदपुर एवं बलियापुर प्रखंड में।कंप्यूटर सहायक: गोविंदपुर, तोपचांची एवं बाघमारा प्रखंड में।
