जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
झरिया, 26 जून। लोकतंत्र सेनानी संघ की ओर से कतरास मोड़, झरिया स्थित भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज से ठीक 51 वर्ष पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लागू कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। उस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिस और मोरारजी देसाई जैसे दिग्गज विपक्षी नेताओं सहित देश के तमाम साहित्यकारों, पत्रकारों और छात्र नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था। हालांकि, बाद में भारत की जागरूक जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इंदिरा गांधी को सत्ता से बेदखल कर दिया।
आपातकाल के गवाह रहे सेनानी हुए शामिल
माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से आपातकाल के दौरान जेल की यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानी हरीश कुमार जोशी (अधिवक्ता), सुखलाल पंसारी एवं श्यामसुंदर स्वर्णकार उपस्थित थे।
इनके अलावा कार्यक्रम में आचार्य बलदेव पांडे, अरुण साव, महेश प्रसाद गुप्ता, सुदर्शन बरनवाल, मनोज प्रसाद, विश्वनाथ साव, श्रीमती उमा भट्टाचार्य, अरविंदम बनर्जी, भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश साव, राजेश अग्रवाल, अमित साव, संजय वर्मा, बृजनन्दन बरनवाल, अजय वर्मा, धर्मेंद्र सरोज, लल्लू झा, गिरिजा सिंह और हरि नारायण सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
