सैकड़ों माताओं-बहनों ने शीश पर मंगल कलश लेकर किया नगर भ्रमण, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा
झरिया (धनबाद)। गंगा दशहरा के परम पावन और शुभ अवसर पर आज झरिया के कतरास मोड़, 10 नंबर धौड़ा स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में चार दिवसीय भव्य नौ कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा” का ऐतिहासिक शुभारंभ हो गया। महायज्ञ के पहले दिन आज सुबह क्षेत्र में एक अभूतपूर्व भक्तिमय नजारा देखने को मिला, जब वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों माताएं, बहनें और युवतियां पारंपरिक लाल-पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुईं। माताओं-बहनों ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने शीश पर मंगल कलश धारण किया। यह भव्य कलश यात्रा विभिन्न मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पवित्र जलाशय पहुंची, जहां आचार्यों द्वारा नदी पूजन और गंगा दशहरा के महत्व को नमन करते हुए जलभरी का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।महायज्ञ को सफल बनाने और आध्यात्मिक रूप से संपन्न कराने के लिए गायत्री परिवार के रेखा शर्मा, भुवनेश्वर शास्त्री, पवन जी, रामा पांडेय, रेखा देवी, गरिमा देवी, कुमार भृगु, और नागेंद्र बर्णवाल की देखरेख में यज्ञशाला और कथा पंडाल में समस्त वैदिक कार्य और अनुष्ठान सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व पार्षद दिलीप आडवाणी, वर्तमान पार्षद पिंकू चंद्रवंशी एवं वार्ड नंबर 37 के पार्षद शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बाबा बजरंगबली व मां गायत्री की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विहिप और बजरंग दल के धनबाद महानगर समरसता प्रमुख धर्मेंद्र सरोज, झरिया नगर अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, धनबाद महानगर से लल्लू झा जी (सह-मंत्री), झरिया नगर संयोजक रंजीत पासवान, झरिया नगर सह-संयोजक रवींद्र यादव, गौरक्षा प्रमुख राजेश रावत, झरिया नगर मंत्री शंभू थठेरा, और अभिषेक सिंह, स्थानीय विक्की, मंटू, पंकज, चंदन, आलोक बजरंगी, कन्हैया, विक्कु, इंदर, बिट्टू साव सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता और
29 मई तक बहेगी ज्ञान और भक्ति की गंगा। यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गंगा दशहरा के पावन योग में शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 29 मई तक अनवरत चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन नौ कुण्डीय हवन शाला में विश्व कल्याण और राष्ट्र की समृद्धि के लिए आहुतियां डाली जाएंगी। साथ ही, प्रतिदिन संध्या काल में संगीतमय ‘श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा’ का आयोजन होगा। विहिप, बजरंग दल और गायत्री परिवार के समस्त पदाधिकारियों ने झरिया और धनबाद के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस चार दिवसीय महायज्ञ व कथा में सपरिवार उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया है।
