सांसद ढुलू महतो के पत्र के साथ डाक अधीक्षक से मिला प्रतिनिधि मंडल
झरिया/धनबाद। झरिया के ऐतिहासिक और बेहद जर्जर हो चुके मुख्य डाकघर के जीर्णोद्धार को लेकर कवायद तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों और पूर्व पार्षद अनूप साव की मांग पर माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो ने 5 सितंबर 2025 को पोस्ट मास्टर जनरल (रांची) को पत्र लिखा था। इसी पत्र की अद्यतन (करंट) स्थिति जानने के लिए सांसद महोदय के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद मुख्य डाकघर जाकर डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा से मुलाकात और सकारात्मक वार्ता की।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने डाक अधीक्षक को बताया कि झरिया मुख्य डाकघर की इमारत काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।डाक अधीक्षक और सांसद के बीच फोन पर हुई बातवार्ता के दौरान डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने धनबाद कार्यालय से पोस्ट मास्टर जनरल (रांची) को रिपोर्ट भेज दी है। वहां से अंतिम सहमति के लिए फाइल डाक मुख्यालय (दिल्ली) भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बीच, वार्ता के दौरान ही सांसद ढुल्लू महतो और डाक अधीक्षक के बीच फोन पर भी इस कार्य के त्वरित क्रियान्वयन हेतु सकारात्मक बातचीत हुई। केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे सांसदपूर्व पार्षद अनूप साव ने कहा कि सांसद ढुल्लू महतो झरिया डाकघर की समस्या को लेकर बेहद गंभीर हैं। वे जल्द ही नई दिल्ली में भारत सरकार के डाक विभाग (संचार मंत्रालय) के केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और जीर्णोद्धार कार्य के लिए आवश्यक आदेश निर्गत करवाएंगे।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव के साथ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार साव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, पिंटू बर्मन, राजू प्रसाद साव, राजू वर्मा, रोशन लाल चौधरी और जितेंद्र स्वर्णकार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
