पंचेत : – बीसीसीएल एरिया 12 दहिबाड़ी परियोजना में बिजली पानी के समस्या को लेकर ग्रामीणों ने घंटों परियोजना का ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया। ग्रामीणों ने बताया हम लोग पलासिया ग्राम से है, जो परियोजना से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस परियोजना में हम लोगों का जमीन गया है। जिसका आज भी उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। वहीं इस भीषण गर्मी में बिजली पानी का संकट बना हुआ है। गांव में बिजली के खंभे तो हैं बिजली भी है, लेकिन वोल्टेज इतना काम है कि पंखा घूमता ही नहीं है। वही पिय जल की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसकी शिकायत हम लोगों ने कई बार किए हैं लेकिन हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिल पाया है। अंत में मजबूरन हम लोगों को ट्रांसपोर्टिंग ठप करना पड़ा है। अगर उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो आंदोलन और उग्र होगा। वही ग्रामीणों के उग्र आंदोलन को देखते हुए परियोजना अभिकर्ता, परियोजना प्रबंधन, प्रोजेक्ट इंजीनियर मौके पर पहुंचे एवं दो दिनों के अंदर बिजली दुरुस्त करने के आश्वासन बात ग्रामीणों का आंदोलन वापस ले लिया गया।
