तोपचांची : मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के सत्यापन कार्य में पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका द्वारा मनमानी करने का आरोप लाभुकों द्वारा लगाये जा रहे। शनिवार को कथित लापरवाही को लेकर मदयडीह ग्राम पंचायत की दर्जनों महिलाएं प्रखंड कार्यालय तोपचांची पहुंचीं हंगामा खड़ा किया। पंचायत सचिव पर परेशान करने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि पिछले दो-तीन दिनों से उन्हें लगातार बुलाया जा रहा था, लेकिन सत्यापन कार्य पूरा नहीं किया जा रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद संबंधित अधिकारी ने महिलाओं से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। तत्काल लाभुकों की समस्या के समाधान का निर्देश दिया गया। मामले को संभालते हुए प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि सभी महिलाओं का सत्यापन प्रखंड कार्यालय में ही बैठाकर ऑन स्पॉट सत्यापन कराया गया। लाभुक को राहत मिली।
