टुंडी ।झुंड से बिछड़े एक हाथी टुंडी इलाके में आने से क्षेत्र में दहशत है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात को गिरिडीह इलाके से एक मतवाले हाथी आया है।यह हाथी कर्ई इलाके में जान-माल की नुकसान करते हुए पीरटांड़ के रास्ते टुंडी जंगल के रास्ते रात को टुंडी पहाड़ पहुंचा है।वन विभाग के अनुसार उस पर पैनी निगाह रख रही है।वन विभाग के अनुसार टुंडी पहाड़ में पहले से बच्चे के साथ रह रही हथिनी से मिल जाने पर संभवतः वह शांत मिजाज में आ सकता है। वैसे इस हाथी पर पूरी वन विभाग की टीम नजर रख रही हैं। सोनेत संथाल समाज के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने वन विभाग से अविलंब जंगली हाथी को भगाने का आग्रह किया है।
