झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पीछे लिबट्री कालोनी में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने किराना दुकानदार उमेश कुमार यादव के घर में घूसकर बारह हजार नगद सहित दो लाख के आभूषण चोरी कर ली। सूचना पाकर झरिया थाना पुलिस पहुंच मामले की छानबीन की।इस संबंध में भुक्तभोगी ने झरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की है। उमेश ने बताया कि गुरुवार की रात मेरी पत्नी पिंकी देवी घर के छत पर सो रही थी। वहीं गर्मी रहने के कारण घर का दरवाजा खोलकर घर में सो रहे थे।तभी चोरों ने घर का चहारदीवारी फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद आलमारी में रखे बारह हजार नगद,सोने का मंगलसूत्र,लोकेट,पायल, मोबाइल सहित अन्य आभूषण चोरी कर ली। बताया कि चोरी की भनक उसे तनिक भी नहीं लगी। संभवतः चोरों ने उसे स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
