झरिया (धनबाद)। किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल, झरिया में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप के पांचवें दिन कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य ‘फन-फिल्ड’ गतिविधियों का आयोजन किया गया।भीषण गर्मी के बावजूद बच्चों का उत्साह चरम पर था। कैंप के दौरान नन्हे-मुन्नों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की कला यानी ‘फायरलेस कुकिंग’ सीखी। इसके साथ ही बच्चों ने जॉय राइडिंग, पाम पेंटिंग और स्कूल परिसर में लगे झूलों का जमकर आनंद लिया। चिलचिलाती धूप में दोस्तों के साथ ठंडी-ठंडी रसना पीते हुए जॉय राइडर की सवारी ने बच्चों का मन मोह लिया।

इस सफल आयोजन पर स्कूल की निर्देशिका डॉ. शोभा सिन्हा और प्रधानाचार्य डॉ. स्नेहलता ने शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “हमारे शिक्षकों ने अपनी छुट्टियों की परवाह न करते हुए बच्चों को जो व्यावहारिक ज्ञान दिया है, वह किताबों से परे है। इस छह दिनों के कैंप ने बच्चों के आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया है।”कार्यक्रम को सफल बनाने में असित बनर्जी, दीपा रॉय चौधरी, रोजी फ्रांसिस, नीतू सिंह, सौमिता अधिकारी, शालू तिवारी, अमन मिश्रा, तारकेश्वर चौधरी, मेरी सिंह, निधि, आरिफा, अंजलि, कोमल, मनीषा, शिल्पी, अनिंदिया, मनोरमा, ईशा, एनिमेश चैटर्जी और सजल दत्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई।
