झरिया । पानी की समस्याओं से भड़के भेड़ाकाटा व बंगाली कोठी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बस्ताकोला ओसीपी के समीप छह घंटे ट्रांसपोर्टिंग मार्ग जाम कर दिया।इस दौरान बीएनआर व बोरागढ़ साइडिंग के बीच हो रहे कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य ठप रहा।इस दौरान वाहनों की लम्बी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप हैं कि भीषण गर्मी में गांव में पानी की घोर समस्या है। लगभग दो हजार की आबादी में मात्र एक पिट वाटर( खदान का पानी) का पाइप का कनेक्शन हैं।कई दिनों से बीसीसीएल प्रबंधन बस्ती में पानी को पूर्व की तरह सुचारु रूप से नहीं चला रहा हैं। जिस से ग्रामीणों के समक्ष पानी की गंभीर समस्या उत्तपन हो गई हैं।बस्ती के समीप बहने वाले जोरिया को प्रबंधन भर दिया हैं। आरोप है कि बीसीसीएल अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं की गई।इस दौरान लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मामले की सूचना पाकर बस्ताकोला कोलियरी पीओ के निर्देश पर फोरमेन इंचार्ज गुलाम अनवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।मौके पर राजू दास, प्रेम गोप,रंजन सिंह,चंदन सिंह रामलखन भुईया,रंजन सिंह,रंजीत दास,अशोक गोप,विशनु गोप,अभिषेक गोप सहित अन्य थे।
