बाघमारा। बाघमारा की जनता को एक मजबूत और सुरक्षित मंच की जरूरत थी, जो अब उन्हें नगर निगम चुनाव के रूप में मिल चुका है। बाघमारा की मौजूदा स्थिति पर मेरी पैनी नजर है। आज यहां न तो सुरक्षित व्यापार बचा है और न ही युवाओं के लिए रोजगार। उक्त बातें जनता मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने बाघमारा बस स्टैंड सोनू सिंह के आवास में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।सिद्धार्थ गौतम ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और कोयलांचल की सबसे बड़ी समस्या पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा बाघमारा में आज स्थिति यह हो गई है कि यहां जितने रुपए का व्यापार करना है, उससे ज्यादा रुपए तो रंगदारी में चले जाते हैं। यहां की दशा और दिशा रातों-रात तो नहीं बदली जा सकती, लेकिन हम इसे बदलेंगे जरूर और इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।”सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाने का वादाअपनी बात रखते हुए उन्होंने जनता से भावुक अपील भी की। उन्होंने माना कि, “बाघमारा के लोग हमें बहुत पहले से बुला रहे थे, लेकिन यह हमारी ही गलती रही कि हम यहां समय नहीं दे पाए। अब वह गलती दोबारा नहीं होगी। आज के बाद बाघमारा का कोई एक भी व्यक्ति आवाज देगा, तो हमारे परिवार का कोई न कोई सदस्य आपके हक के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।” उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।मिलन समारोह में जुटे दिग्गजबाघमारा की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था को बदलने के संकल्प के साथ आयोजित इस मिलन समारोह में भारी संख्या में लोग जुटे। इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल मिश्रा, सोनू सिंह , विकास कुमार, मंगल हेमब्रम, विजय चौहा सिंह सहित बीसीसीएल के एरिया वन और ब्लॉक टू क्षेत्र के जनता मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे।
