धनबाद। मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की आम सभा आज होटल रेडिसन में संपन्न हुई। सभा में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर चेतन गोयनका को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया।इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष अनिल मुकीम की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सचिव विनोद पसारी ने वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष श्याम पसारी ने गत वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। सभा में पिछली कार्यवाही की संपुष्टि अंकित दुदानी ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक सदस्यों और दानदाताओं को सम्मानित भी किया गया। अंत में जितेंद्र अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में योगेंद्र तुलसियान, विनोद तुलस्यान, संजीव अग्रवाल और संजय गोयल सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
