झरिया (धनबाद)। कोयलांचल के धार्मिक इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में झरिया के कतरास मोड़ (चौथाई कुल्ही, 10 नंबर धौड़ा) स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 9 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। चार दिवसीय यह धार्मिक अनुष्ठान 26 मई 2026 से शुरू होकर 29 मई 2026 तक चलेगा।गायत्री परिवार और विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल (खंड 10 नं0) के संयुक्त सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन यज्ञ में शामिल होने की अपील की है।
चार दिनों का मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
26 मई 2026 (मंगलवार) – प्रथम दिन:*** **प्रातः 7:00 बजे:** भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा संध्या 6:00 बजे:युग संगीत एवं आध्यात्मिक प्रवचन।
27 मई 2026 (बुधवार) – प्रातः 6:00 बजे: ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग।प्रातः 8:00 बजे: देवपूजन, आवाहन एवं गायत्री महायज्ञ की शुरुआत। दोपहर 3:00 से 4:00 बजे:कार्यकर्ता गोष्ठी (संगठन चर्चा)।* संध्या 6:00 से रात्रि 9:00 बजे:युग संगीत एवं प्रज्ञा पुराण कथा प्रवचन।
28 मई 2026 (गुरुवार) – गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के हिंदू संस्कार (मुंडन, जनेऊ आदि)। संध्या 6:00 से रात्रि 9:00 बजे: युग संगीत प्रवचन एवं भव्य विराट दीप महायज्ञ।
29 मई 2026 (शुक्रवार) – अखंड हरि कीर्तन और पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का वितरण ।आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की समृद्धि, शांति और समाज में नैतिक मूल्यों का उत्थान करना है। यज्ञशाला के निर्माण और कलश यात्रा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
