झरिया । बुधवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झरिया लोकल कमिटी संग भारत की जनवादी नौजवान सभा लोदना क्षेत्रीय कमिटी संयुक्त रूप से पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतें वापस लो। पेट्रोल, डीजल, और सीएनजी की कीमत बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए सी पी आई (एम) तथा डी वाई एफ आई ने लोदना बाजार का भ्रमण करते हुए केन्द्र सरकार तुम सरम करो, लाल किले से कूद मरो, बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ, पेट्रोल डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ाना बंद करो नारे लगाए और लोदना अंबेडकर चौक पर नुक्कड सभा की सभा में शिव बालक पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के आम जनता, गरीब जनता के ऊपर 2014 से लगातार बोझ डाल रही है। यह सरकार आम जनता से जुड़ी रोजमर्रा की चीजों पर लगातार पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस के द्वारा नियंत्रण महंगाई बढ़ा रही। देश के जनता के साथ यह वादा खिलाफी कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण परिवहन की लागत पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे पूरी अर्थव्यवस्था पर एक भारी चोट है। जिसके कारण आम जनता से जुड़ी जरूरी चीजों, सहित खेती के समान और बुनियादी सेवाओं की बढ़ती कीमतों भी शामिल है। यह यही तक सीमित नहीं है। सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर ऑटो ड्राइवर, परिवहन कर्मचारी और सस्ते पब्लिक शेयर्ड ट्रांसपोर्ट पर भी निर्भर लाखों लोगों पर पड़ता है। यह बात जोर देने की जरूरत है कि सरकार ने चुनावी फायदे के लिए मूल्य वृद्धि की घोषणा में देरी की है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCS) का कहना कि ग्लोबल क्रूड तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से उन्हें अंडर रिकवरी का सामना करना रहा है यह मंजूर नहीं है और गुमराह करने वाले बातें हैं। कई सालों में जब दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें कम रही तब भी इन्हीं तेल कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया अंडर रिकवरी शब्द अपने आप में एक गलत नाम है इसका मतलब (OMCS) को हुए असली नुकसान से नहीं है बल्कि इसका मतलब मौजूद राजस्व और अगर ईंधन की कीमतें और बढ़ाने दी जाती तो उन्हें मिलने वाले बड़े मुनाफे के बीच एक काल्पनिक कमी है। नौशाद अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी लोगों को फायदा ना देकर बहुत ज्यादा राजस्व कमाए। आज जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें ऊपर नीचे होती है तो बोझ तुरंत आम लोगों के कंधे पर डालने की कोशिश की जाती है। इस सरकार की नाकामी से आने वाले दिन महंगाई, बेरोजगारी बढ़ेगी। इस आर्थिक संकट से निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि इस निकम्मी सरकार को गद्दी से उतारा जाए और मेहनतकशों की सरकार बनाई जाए। मौके पर प्रजा पासवान भगवान दास शंकर पासवान, , विनोद पासवान, विनोद धारी, आनंदी पासवान, भोला माली, संतोष पासवान, हीरा पासवान, अमरजीत पासवान, महेंद्र महतो, वाशी खान, अनिल पासवान, मोहम्मद रियाज, राजेंद्र भुंइया, अभिषेक कुमार, रजत तिवारी, मिथुन भुंइया सागर भुंइया, करू भुंइया, राज चौहान आदि लोग शामिल थे।
