आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरारी में ‘सेहत साथी’ कार्यक्रम के तहत 20 गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, बांटी गई न्यूट्रिशन किट
झरिया । आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरारी में बुधवार को हर्ल सीएसआर के सहयोग से एचएलएफपीपीटी संस्था द्वारा संचालित “सेहत साथी” कार्यक्रम के अंतर्गत “गोदभराई” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें न्यूट्रिशन किट प्रदान की गई,तथा सुरक्षित मातृत्व एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।मुख्य अतिथि तनुश्री माजी ने कहा कि स्वस्थ माँ ही स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वयं की उचित देखभाल के महत्व पर बल दिया। मुख्य अतिथि एवं टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु आवश्यक सप्लीमेंट्स वितरित किए गए।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, वार्ड पार्षद, ए एन एम,सहिया साथी, सहिया एवं गर्भवती महिलाओं के परिजन उपस्थित रहे।
