संवाददाता झरिया। मातृ सदन झरिया में शारदा अर्जुन अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन की ओर से एक ठंडे पानी का कूलर भेंट किया गया। मातृ सदन अस्पताल प्रबंधन के शिवचरण शर्मा, फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित कुमार अगरवाल, अंकुर अग्रवाल आदि ने श्रीफल से वाटर कूलर का शुभारंभ किया। मरीजों और उपस्थित उनके परिजनों ने आभार जताया।
