बाल अधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान, विकास बजरंगी ने दी शुभकामनाएं
रांची/धनबाद।
झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑड्रे हाउस में आयोजित “Resilient Jharkhand Summit 2026” के दौरान कोयलांचल के समाजसेवी शंकर रवानी को बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल के कर-कमलों से सम्मानित किया गया।
शंकर रवानी वर्षों से समाज के वंचित वर्गों, बच्चों के अधिकारों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इसी समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शंकर रवानी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज और पर्यावरण की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा के अपने मिशन को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी विकास बजरंगी ने शंकर रवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे कोयलांचल, धनबाद और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। विकास बजरंगी ने उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
शंकर रवानी के सम्मानित होने की खबर से धनबाद सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
