देवसर माता मंगल पाठ एवं श्री श्याम भक्ति संध्या में पहुंचे शहर के कई गणमान्य, धनबाद के रेडिसन ग्रैंड मिराज में लगा भक्तों का तांता
धनबाद।
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी अमित अग्रवाल के पुत्र के 5वें जन्मदिन के पावन अवसर पर शनिवार (25 जुलाई) को धनबाद स्थित होटल रेडिसन ग्रैंड मिराज में एक भव्य एवं भक्तिमय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोहरे मांगलिक उत्सव में जहाँ दोपहर को भक्ति भाव से परिपूर्ण ‘देवसर माता जी का मंगल पाठ’ आयोजित हुआ, वहीं संध्या काल में ‘श्री श्याम बाबा कीर्तन संध्या’ का आयोजन किया गया।
भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम
दिवंगत स्व श्री अर्जुन अग्रवाल एवं स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी अग्रवाल की पावन स्मृति में अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य कीर्तन संध्या में विख्यात भजन गायकों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक श्री राधा शर्मा, श्री श्याम अग्रवाल, श्री रवि बेरीवाल, श्री मनोज शर्मा, श्री दिव्यांश जगनानी, श्री पंकज मोदी एवं श्री पंकज सांवरिया ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सवामणी भोग, मनमोहक नृत्य नाटिका एवं छप्पन भोग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिसने पूरे माहौल को अलौकिक और भक्तिमय बना दिया।
गणमान्य हस्तियों ने दिया आशीर्वाद
इस पावन अवसर पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह एवं झरिया विधायिका रागिनी सिंह , पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह सहित शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों, उद्योगपतियों और समाजसेवियों ने शिरकत की। उपस्थित अतिथियों ने श्री श्याम बाबा के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सभी ने अमित अग्रवाल के पुत्र को उसके 5वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अग्रवाल परिवार ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में आयोजक परिवार—सत्यनारायण अग्रवाल, नथमल अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवं अंकुर अग्रवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों का उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं स्नेहपूर्ण आशीर्वाद के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया।
