न भागना है, न रुकना है, बस चलते रहना है—सीए बनने का यही मूलमंत्र: डॉ मनीष शर्मा
झरिया। मनिष कोचिंग सेंटर में मई 2026 की सीए फाइनल परीक्षा में सफल हुए पूर्व छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान से चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने वाले आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थियों में दीक्षा अग्रवाल, दिव्यांश नारनोली, विशाल कुमार साहू, अविनाश अचिंत्य अग्रवाल, मुस्कान मित्तल और जुड़वां भाई आयुष व पीयूष अग्रवाल शामिल हैं। सभी को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर संस्थान के संचालक डॉ. मनीष शर्मा ने सफलता का मूलमंत्र देते हुए कहा कि न भागना है, न रुकना है, बस चलते रहना है—सीए बनने का यही मूलमंत्र है। यह परीक्षा ज्ञान के साथ धैर्य और निरंतर प्रयास की भी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक विवेक लिल्हा सहित अन्य अतिथियों (जॉनी शर्मा, विकास खेमका, अमर अत्रि, अभिषेक अग्रवाल और गौतम ओझा) ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
