झरिया । 18 जून को 10 बजे बागडीह बस्ती के सैकड़ों महिला पुरुष पानी और बिजली की किल्लत से तंग आकर अपना घर बार छोड़कर महाप्रबंधक जीएम ऑफिस पहुंच गए और मुख्य गेट पर धरना दे दिया।ग्रामीणों, नेताओं, लोगों का कहना था कि हमारी जमीन तो परियोजना में ले ली गई, लेकिन हमें पानी बिजली के लिए तरसाया जा रहा है। ये अब बर्दाश्त नहीं होगा।नयन चक्रवर्ती बोले कि पानी बिजली हमारा हक है। जैसे मछली पानी के बिना नहीं रह सकती, वैसे इंसान पानी के बिना कैसे जी सकता है?
पूर्व पार्षद अनूप कुमार ने कहा कि प्रबंधन सिर्फ कोयला निकालने में न लगे, अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी समझे। उन्होंने मौके से ही फोन मिलाकर सांसद ढुल्लू महतो जी पूरी बात बताई। मामला बढ़ता देख जीएम अनिल कुमार सिन्हा ने लोगों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया। इस बातचीत में अनूप कुमार साव, नयन चक्रवर्ती, अवधेश यादव, कुलदीप यादव, उज्जवल चक्रवर्ती, राजकुमार पंडित और कई महिलाएं जैसे मीना देवी, सरोज देवी, चमेली देवी, रूबी देवी आदि शामिल हुए।

ग्रामीणों ने दो टूक मांगें रखीं:झमाडा ने साल भर से पाइपलाइन बिछाकर छोड़ रखी है, उसका कनेक्शन तुरंत चालू किया जाए।ग्रामीणों को पीने का पानी, पीट वाटर और रेगुलर बिजली की सप्लाई दी जाए।
जीएम ने इस पूरी समस्या को सुलझाने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है।ग्रामीणों ने साफ कह दिया है कि अगर एक हफ्ते में समाधान नहीं हुआ, तो वे कंपनी का पूरा काम काज यानी परियोजना बंद करा देंगे।
