झरिया। मनीष कोचिंग सेंटर और शारदा यूनिवर्सिटी आगरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोचिंग संस्थान के सिल्वर जुबली वर्ष (25 वर्ष पूर्ण होने) के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफल रहे संस्थान के 109 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सफल विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न दिए गए।सम्मानित होने वालों में डिस्ट्रिक्ट सेकेंड टॉपर याशिका अग्रवाल, एकाउंट्स में शत-प्रतिशत अंक लाने वाली महक अग्रवाल, डी नोबिली धनबाद की टॉपर सृष्टि केजरीवाल, आशीष राज, डीएवी मॉडल डिगवाडीह के टॉपर वैभव गर्ग, सेकेंड टॉपर अभिजीत तायल, गुरु गोविंद सिंह स्कूल की टॉपर सिद्धि भाटिया, कार्मेल धनबाद की टॉपर शालिनी कुमारी, सेकेंड टॉपर दीपाली सौम्या, थर्ड टॉपर आस्था सिंह तथा कार्मेल डिगवाडीह की टॉपर अर्पिता गुप्ता, इक़रा रहमान और कनिष्का खरकिया शामिल हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक रागिनी सिंह उपस्थित थीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में मिसेज इंडिया एशिया ईस्ट जाहिदा परवीन, शारदा यूनिवर्सिटी आगरा के कार्यवाहक कुलपति प्रो. डॉ. परमा नंद, निदेशक (आउटरीच) सैबल चटर्जी तथा रैवेनशॉ यूनिवर्सिटी कटक के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिनय शर्मा शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मनीष कोचिंग सेंटर के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा ने स्वागत भाषण में संस्थान की 25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को आगे भी कड़ी मेहनत करने की सीख दी। मौके पर शारदा यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति प्रो. डॉ. परमा नंद और सैबल चटर्जी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उच्च शिक्षा, करियर निर्माण और कौशल विकास के महत्व के बारे में बताया।इस अवसर पर ईजी स्टेप्स डांस क्लासेस के सहयोग से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया, जिसमें राखी साव, सोनू कुमार, रितेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, चारु अग्रवाल और आस्था मिरानिया ने प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन उर्वी शर्मा ने किया। समारोह में अतीफ सिद्दीकी, सुमित सिंह, अनिल खेमका, कृष्णा अग्रवाल, जोनी शर्मा, अमर अत्रि और विवेक लिल्हा सहित कई लोग उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
