।महुदा। प्रशिक्षित सीआरपी बीआरपी संघ झारखंड ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के परियोजना निदेशक को मांगपत्र सौंपकर लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संघ ने बीईईओ सहित अन्य पदों की बहाली में 50 प्रतिशत आरक्षण एवं अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष तक शिथिल करने की मांग की है। साथ ही सीआरपी-बीआरपी कर्मियों को वेतनमान, सेवा सुविधाएं तथा वेतनमान तय होने तक मानदेय में 30 प्रतिशत वृद्धि देने की मांग उठाई है। संघ के अध्यक्ष बहादुर महतो, उपाध्यक्ष कामेश्वर चौधरी और सचिव सुकेश कुमार ने सकारात्मक पहल के लिए परियोजना निदेशक के प्रति आभार जताया।
