वनरक्षी कार्यालय कुँजी मे फोरेस्टर गोविन्द मिस्त्री ने ग्रामीणो को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
,महुदा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग राजगंज धनबाद की ओर से बुधवार को तेलमोचो पंचायत स्थित ग्राम कुंजी वनरक्षी कार्यालय परिसर में ग्रामीणों के बीच प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए व हमारे भविष्य के लिए विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिप सदस्य आशा देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना होगा। वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। वनपाल गोबिन्द मिस्त्री ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आप सबों के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। वनों में अवैध रूप से पेड़ कटाई को हम सबको मिलकर रोकना होगा, तभी हम एक सुंदर वातावरण का निर्माण कर सकते है। कार्यक्रम में जिप सदस्य प्रतिनिधी गणेश महतो, , वनरक्षी संजय पासवान, जगदीश सोरेन, बलबीर हजारी, दिपक रवानी, रविन्द्र यादव, प्रकाश कुमार चौबे, हिरालाल महतो, बब्लु कुमार साव, प्राण महतो, कन्हाई रजक, मनिद्र नाथ दुबे, सन्टु दुबे, भवैश दुबे, उज्जवल दुबे सहित अन्य ग्रामीण मौजुद थे।
