धनबाद । संस्कार भारती, धनबाद महानगर की वार्षिक साधारण सभा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 27 मई, बुधवार की संध्या को डॉ. हेडगेवार भवन, जगजीवन नगर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला-प्रेमियों, कलाकारों एवं संगठन के सदस्यों की सहभागिता रही।मुख्य वक्ता डॉ. राकेश रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में संस्कार भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कार भारती कलाकारों का एक सशक्त मंच है, जहां समय-समय पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कारों की भावना जागृत की जाती है।कार्यक्रम का मंच संचालन बरनाली गुप्ता एवं नीरज कुमार द्वारा किया गया। ध्येय गीत की प्रस्तुति नितिशा नीरज ने दी तथा तबले पर करुणामोय मुखर्जी ने संगत की।विषय प्रवेश, स्वागत एवं परिचय डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा कराया गया। इस अवसर पर नृत्यगुरु सास्वती सेन ग्रुप कीसौरभ,सेजल,तूलिका,इशिता,ऋषिका मिस्टी रूपालीएवं नृत्यगुरु संचीता बक्सी समूह द्वारा मनमोहक नृत्य एवं गीत की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में वार्षिक योजना की जानकारी कृष्ण कुमार एवं नीरज कुमार प्रसाद द्वारा प्रस्तुत की गई। अंत में अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रशांत कुमार ने किया।
