हुदा : कांड्रा मुस्लिम टोला में लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज एवं ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर इसलाहिया कमिटी के केंद्रीय सचिव नजीर अहमद नेतृत्व में मंगलवार को लोयाबाद–गणेशपुर बिजली विभाग के एसडीओ ओपी चौहान से स्मार पत्र सोंप कर वार्ता की गई। वार्ता के दौरान ज्ञापन में दिए गए पांच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि बंद पड़ा 11 केवी एक्सपेंशन कार्य कल से प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही 100 KVA अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का भी आदेश दे दिया गया है। लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने हेतु केमिकल अर्थिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लगातार हो रही बिजली कटौती में कमी लाई गई है तथा नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र वासियों ने इस सकारात्मक पहल के लिए संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि जल्द ही कांड्रा मुस्लिम टोला की बिजली समस्या पूरी तरह समाप्त होगी।वार्ता के दौरान AITUC कोलियरी डिविजन चासनाला के महामंत्री बेलाल शेख, अब्दुल रज्जाक मलिक, इमरान मिस्त्री, फारूक शेख, समीर खान, मुख्तार अंसारी, इस्राफील शेख, अरशद, इंतकाब अब्बास, समीर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
