महुदा। भीषण गर्मी को देखते हुए उपायुक्त धनबाद के निर्देश पर रविवार को बाघमारा प्रखंड के कांड्रा पंचायत सचिवालय परिसर में राहगीरों एवं आम लोगों के लिए पानशाला का उद्घाटन किया गया। पानशाला का उद्घाटन समाजसेवी लक्ष्मी नारायण मिश्र ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई है। पंचायत सचिवालय आने वाले ग्रामीणों एवं राह चलते लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, कमल महतो, हरिलाल दास, डेगलाल महतो, कर्मा महतो, भुलन मिश्रा एवं हैदर खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए गर्मी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन एवं समाजसेवियों के प्रयास को सराहा।
