कतरास। गोविंदपुर सेवा बस्ती में रविवार को “डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी सेवा समिति” के तत्वावधान में बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समर्पण के वातावरण में किया गया। केंद्र का उद्देश्य सेवा बस्ती के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार, अनुशासन, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति से जुड़े डॉ. सुनील कुमार (प्रोफेसर, आईएसएम) ने कहा कि बाल संस्कार केंद्र समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की भी आवश्यकता है। यह केंद्र बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वार्ड संख्या-1 की पार्षद डॉ. मधुमाला ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्कार केंद्र समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।कार्यक्रम में समिति के राहुल सिंघानिया, महानगर सेवा प्रमुख महेंद्र मिस्त्री, रविंद्र कुमार, राकेश सुमन, अजय तिवारी, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, आर्य जी, दिवाकर जी, कुंदन जी, रामकुमार साहू, रखो हरि पटवा, नवीन कुमार गुप्ता, आचार्या रिंकी कुमारी, जीतू कुमार, पडिया देवी एवं धुरवा देवी सहित बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
