,, जमुआ (गिरिडीह), 23 मई। जमुआ के चर्चित भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया पिछले तीन दिनों से बीमार हैं और जमुआ के दुबे नर्सिंग होम में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, पैनक्रियाज (अग्न्याशय) में गड़बड़ी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।अस्पताल पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार, भाजपा नेताओं की नहीं पहुंचे: अस्पताल में भर्ती विजय चौरसिया का हालचाल जानने के लिए स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों का लगातार तांता लगा हुआ है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि सेवा, समर्पण और शुचिता का दावा करने वाली भाजपा के बड़े नेताओं ने इस संकट की घड़ी में अपने ही प्रदेश प्रवक्ता से दूरी बना ली है।पार्टी की ओर से केवल भाजपा नेता बम शंकर उपाध्याय ही उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं दूसरी ओर, क्षेत्र के भाजपा सांसद, स्थानीय विधायक, जिला अध्यक्ष और यहाँ तक कि किसी भी मंडल अध्यक्ष के अस्पताल नहीं पहुंचने को लेकर इलाके में तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विपक्षी दलों के नेताओं ने दिखाई संवेदनशीलता: एक तरफ जहाँ अपनी ही पार्टी के दिग्गजों ने मुंह फेर लिया, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के नेताओं ने राजनीतिक मतभेदों को किनारे रखकर अस्पताल पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। अस्पताल पहुंचने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूरण यादव और कांग्रेस के सुभाष यादव शामिल थे।इसके अलावा, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी अग्रवाल, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, उप प्रमुख रब्बुल हसन सहित जमुआ प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सुधीर द्विवेदी, सुधीर सिन्हा, मंटू द्विवेदी, मो. इकबाल, सुभाष पंडा, बद्री यादव, शुभम सौरभ, विकास यादव और उज्ज्वल कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने अस्पताल जाकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
