धनबाद। गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में शुक्रवार को धनबाद जिला गायत्री परिवार की ओर से कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर गायत्री परिवार की सदस्या रूबी सिंह के पौत्र चिरंजीव गोविंद का जन्म दिवस संस्कार और देवालय प्रबंधन समिति की सदस्या मीरा सिंह का विवाह दिवस संस्कार वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। उपस्थित परिजनों ने सभी को अंग वस्त्र एवं पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।

सेवा दिवस के तहत क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराया गया तथा उन्हें प्रसाद के पैकेट व पाठ्य सामग्री वितरित की गई। ट्रस्ट मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में देवालय प्रबंधन समिति की आवश्यक बैठक हुई, जिसमें 31 मई से युवा प्रकोष्ठ के व्यसन मुक्ति अभियान में बस्ताकोला शक्तिपीठ का पूर्ण सहयोग रहेगा।
जून प्रथम सप्ताह में बच्चों के लिए ‘बाल संस्कार शाला’ का शुभारंभ होगा। साथ ही कर्मकांड, प्रवचन व संगीत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।जून दूसरा सप्ताह में भव्य ‘मातृ-पितृ सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा। इसी सप्ताह बहनों के लिए तीन दिवसीय आवासीय ‘शक्ति संवर्धन साधना सत्र’ का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागियों को शक्तिपीठ में ही प्रवास करना होगा। 24 मई से घर-घर गायत्री यज्ञ और उपासना’ को गति देने के लिए टोलियां बनाई गईं, जो 24 मई से आसपास के क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क करेंगी। गोष्ठी में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी विभूति शरण सिंह, ममता सिंह, दुलारी पाठक, रूबी सिंह, सीमा देवी, मीरा सिंह, नमिता देवी, जय श्री विश्वकर्मा, ममता पाठक, राजकुमारी शर्मा, उषा कुमारी, कमला देवी, कंचन जायसवाल आदि सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
