झरिया। कठिनाइयों से जूझ रहे और अपने करियर व जीवन को लेकर असमंजस में पड़े युवाओं के लिए एक बेहद प्रेरणादायक पुस्तक From Shadows to Sunrise बाजार में आई है। इस प्रेरक पुस्तक के लेखक मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा हैं। विशेष रूप से 18 से 25 वर्ष के युवाओं (जेन-जी) को ध्यान में रखकर लिखी गई यह पुस्तक आज के दौर में भटके हुए युवाओं के लिए एक सच्चे मार्गदर्शक और मार्गदर्शिका की भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
पुस्तक का मुख्य संदेश :डॉ. मनीष शर्मा ने अपनी इस कृति में जीवन के कड़े संघर्षों, खोए हुए आत्मविश्वास को वापस पाने, आत्म-खोज (Self-Discovery) और विपरीत परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ने की कला को बेहद सरल, व्यावहारिक और प्रभावशाली शब्दों में पिरोया है।पुस्तक की मूल भावना को साझा करते हुए लेखक डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि मेरा उद्देश्य यह संदेश देना है कि जीवन की किसी भी परिस्थिति में कोई भी युवा खुद को अकेला न समझे। हर घने अंधेरे और कठिनाई के बाद एक नई, सुनहरी शुरुआत संभव है। यदि यह पुस्तक किसी एक युवा के जीवन में भी डिप्रेशन या निराशा को दूर कर सकारात्मक परिवर्तन ला सकी, तो मैं अपने इस लेखन प्रयास को पूरी तरह सफल मानूंगा।”है।
अमेज़न पर उपलब्धता। यह पुस्तक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मात्र ₹119 में उपलब्ध है। यदि कोई युवा या पाठक मारवाड़ी युवा मंच के किसी भी सदस्य के माध्यम से इसे प्राप्त करता है, तो उसे यह पुस्तक बिना किसी मुनाफे के, केवल प्रिंटिंग लागत यानी ₹60 में उपलब्ध कराई जाएगी।डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस रियायत का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक लाभ कमाना नहीं, बल्कि आज की युवा पीढ़ी तक सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच को बेहद किफायती तरीके से पहुंचाना है। समाज के प्रबुद्ध जनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनीष शर्मा की इस अनूठी और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए पुस्तक की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
