
‘मारवाड़ी सम्मेलन के दीपावली मिलन समारोह में कलाकारों ने बांधा समां, ‘Viewer’s Choice Award–2026’ रहा आकर्षण का केंद्र
झरिया। मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया की ओर से मंगलवार को श्री अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन) में दीपावली मिलन समारोह ‘दीपश्री’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में सोनिका अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर शुभारंभ किया। इसके बाद सोना शर्मा ने घूमर, स्वाति गोयल एवं अद्विका गोयल ने मां-बेटी बांड, उमांशी भुसानिया ने ‘आयो रे शुभ दिन आयो रे’, लेखिशा शर्मा ने ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’, निधि अग्रवाल एवं प्रियंका खंडेलवाल ने ‘द हैप्पी दिवाली’, आस्था मिरानिया ने ‘द कृष्णा थीम’ तथा सुजल अग्रवाल ने ‘राधा गोरी गोरी’ पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब सराहना की।समारोह का विशेष आकर्षण ‘Viewer’s Choice Award–2026’ रहा। इसके तहत दर्शकों को अपनी पसंदीदा सांस्कृतिक प्रस्तुति चुनने के लिए मतदान का अवसर दिया गया। इस पहल ने दर्शकों की सहभागिता बढ़ाने के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष सुनील सांवड़िया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि चेतन गोयनका, मारवाड़ी युवा मंच झरिया समृद्धि शाखा की अध्यक्ष जया अग्रवाल, झरिया शाखा की अध्यक्ष किरण शर्मा तथा मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष शीला चोखानी सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम संयोजक अरविंद शर्मा , डॉ. मनीष शर्मा, धर्म प्रकाश खेतान, अशोक शर्मा, जगदीश तुलस्यान, मनोज खड़िया, गोविंद अग्रवाल, महेश जालुका, रमेश अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगड़िया, शिव शंकर खंडेलवाल, प्रभाष कुमार अग्रवाल एवं मोहित अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।समारोह के आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा, मारवाड़ी महिला समिति, झरिया तथा मारवाड़ी युवा मंच, झरिया समृद्धि शाखा का सहयोग रहा। ‘




