झरिया। दुर्गा पूजा की भारी भीड़ के बीच शांति समिति के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। सदस्यों ने पुलिस-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की कमान संभाल रहे हैं। सप्तमी पूजा की सुबह कलश शोभा यात्रा से लेकर देर रात तक चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहकर उन्होंने वाहनों की आवाजाही दुरुस्त कराई और जाम नहीं लगने दिया। महाअष्टमी के दिन भी शांति समिति सदस्यों ने हर मोर्चे पर पुलिस प्रशासन के साथ तत्पर रहे। उन्होंने पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए समितियों से तालमेल बनाए रखा।शांति समिति के भगत सिंह, राजकुमार अग्रवाल, श्रीकांत अंबष्ट, शैलेंद्र सिंह, अरिंदम बनर्जी, पार्थो प्रमाणिक, मनोज बन, अजय शास्त्री, संजय गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार सहित दर्जनों सदस्य सक्रिय दिखें।
