अवैध कोयला कारोबारियों पर कार्रवाई और पानी बहाली की मांग
झरिया (धनबाद): भौंरा 6 नंबर और 16 नंबर के ग्रामीणों सहित जनता मजदूर संघ (जमसं) के नेताओं ने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रबंधन और पुलिस प्रशासन से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे लोगग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन तोड़ दिए जाने के कारण पूरे इलाके में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। इस भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने भौंरा 6 नंबर के पास एकत्रित होकर विरोध जताया।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में रात होते ही असामाजिक तत्वों और कोयला तस्करों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। अवैध कोयले के खेल को अंजाम देने के चक्कर में आए दिन सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जाता है।ग्रामीणों की मुख्य मांगें:दोषियों की पहचान: प्रशासन तुरंत ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई करे।जलापूर्ति की बहाली: बीसीसीएल प्रबंधन क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की अविलंब मरम्मत करवाकर पेयजल आपूर्ति शुरू करे।
