झरिया। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष विवेक लील्हा को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय संयोजक (रक्तदान) मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन पर झरिया शाखा द्वारा श्री अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन) में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के दौरान उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह में गरिमामयी उपस्थिति के बीच मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बताया कि लगभग 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद झरिया शाखा के किसी सदस्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इतना महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है, जो सम्पूर्ण झरिया क्षेत्र और शाखा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।अपने संबोधन में नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक (रक्तदान) विवेक लिल्हा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह दायित्व वास्तव में पूरी झरिया शाखा का सम्मान है, जो सदैव सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अग्रणी रही है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से समाजसेवा, रक्तदान और जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का विशेष आह्वान किया।
