गोमो।उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामाकुंडा में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली साइकिलों का वितरण किया गया। यह वितरण टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और मुखिया प्रतिनिधि अमृता रजक के हाथों संपन्न हुआ।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर सरकार विशेष जोर दे रही है। सरकार ने यह तय किया है कि अब इंटर (बारहवीं) तक की पढ़ाई ग्राम पंचायत के उच्च विद्यालयों में ही सुनिश्चित की जाएगी।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि कुल 18 छात्र-छात्राओं को साइकिलें दी गई हैं। इन सभी छात्रों के घर की दूरी विद्यालय से काफी अधिक है, जिसके कारण उन्हें आवागमन में काफी असुविधा होती थी। साइकिल मिलने पर छात्रों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सेवा राम महतो, दीपक साहू, मणिलाल कुम्हार, तारा प्रसाद महतो, मानस राम महतो, रीत लाल साव और मनु लाल रजक सहित कई लोग मौजूद थे।
