मैथन । डीवीसी मैथन के विथस्पितो ने डीवीसी के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), डीवीसी, कोलकाता के नाम विरोध पत्रडीवीसी अधिकारी के अभद्र एवं धमकीपूर्ण व्यवहार के खिलाफ विस्थापितों का कड़ा विरोधकोनार डैम विस्थापितों की ओर से डीवीसी मैथन के उप महाप्रबंधक (प्रशासन एवं मानव संसाधन) श्री सुखमोय नायक पर दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के महासचिव श्री उत्पल चक्रवर्ती के साथ दूरभाष पर अभद्र, अपमानजनक एवं धमकीपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना को लेकर विस्थापितों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।विस्थापितों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डीवीसी जैसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस प्रकार का असंवैधानिक, असंवेदनशील एवं भय पैदा करने वाला रवैया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे परियोजना क्षेत्र की औद्योगिक शांति, सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक गरिमा प्रभावित होती है। साथ ही, इससे विस्थापित परिवारों एवं स्थानीय ग्रामीणों की भावनाएं आहत होती हैं और डीवीसी प्रबंधन तथा आम जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग का माहौल कमजोर पड़ता है।बयान में यह भी कहा गया कि विस्थापितों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से उठाने वाले प्रतिनिधियों को यदि भय, दबाव और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़े, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी “धमकी संस्कृति” किसी भी स्थिति में डीवीसी जैसे सार्वजनिक संस्थान में स्वीकार्य नहीं हो सकती।विस्थापितों ने डीवीसी प्रबंधन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर प्रशासनिक कदम उठाए जाएं, ताकि परियोजना क्षेत्र में स्वस्थ, शांतिपूर्ण और सम्मानजनक वातावरण बना रहे। संसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, अशोक मंडल अमर साव आदि उपस्थित रहे
