अधिकमास दान कार्यक्रम के तहत गोविंदपुर शाखा की सराहनीय पहल,
गोविंदपुर।मारवाड़ी महिला सम्मेलन की गोविंदपुर शाखा द्वारा अधिकमास में दान कार्यक्रम के तहत रविवार को धनबाद रोड स्थित नारायणी धाम मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगाया गया। ‘सेवा ही धर्म’ के संकल्प को दोहराते हुए समिति की सदस्य वर्षा अग्रवाल के सौजन्य से इस वाटर कूलर की व्यवस्था की गई, जिसका मंदिर परिवार और स्थानीय भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में वाटर कूलर लगने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष निर्मला अग्रवाल, सचिव सीमा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मीनू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण करना है। आने वाले दिनों में सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।
