गोविंदपुर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत धनबाद ग्रामीण जिला के दो दिवसीय शिविर के दूसरे दिन सांगठनिक और राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
देश विरोधी ताकतें लगा रही हैं मां भारती के आंचल में कलंक: अन्नपूर्णा देवी
दूसरे दिन के प्रथम सत्र में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘देश के समक्ष चुनौतियां एवं उनके निदान’ विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अंत्योदय (आखिरी व्यक्ति का उदय) के आधार पर काम कर रही है। देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन देश के अंदर और बाहर बैठी राष्ट्रविरोधी शक्तियां मां भारती के आंचल में कलंक लगाने का असफल प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आतंकवाद, घुसपैठ, नकली नोट, मादक पदार्थ व हथियारों की तस्करी और सीमा पर अतिक्रमण को देश के सामने मुख्य चुनौती बताया।

तीन सांसदों से शुरू हुआ जनसंघ का सफर: डॉ. रवींद्र राय
जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार की अध्यक्षता में आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बहुसंख्यक हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 21 अप्रैल 1951 को ‘दीपक’ चुनाव चिन्ह के साथ भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। पहले चुनाव में हमारे 3 सांसद जीते और डॉ. मुखर्जी ने ‘दो प्रधान, दो निशान, दो विधान’ का विरोध करते हुए कश्मीर में शहादत दी।
2027 पंचायत चुनाव फतह करने का लक्ष्य: समापन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जनकल्याण के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से लड़ने और जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इनके अलावा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू और दिलीप वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व विधायक अर्पणा सेनगुप्ता, तारा देवी, धर्मजीत सिंह, विकास महतो, जया कुमार, बलदेव महतो, धरणीधर मंडल, आशीष मुखर्जी, निताई रजवार, मधुरेंद्र गोस्वामी, विपिन दा, संजय महतो, मनोज मिश्रा, गोपाल पांडेय, बृहस्पति पासवान, बलदेव महतो (दुसरे), जगदीश रवानी, गीता बेसरा, समिता सिंह, निशि महतो, वंदना बाउरी, प्रकाश बाउरी, अरविंद पाठक, विरांची सिंह, दीपा दास, परेश दास, बलराम साव, नीलकंठ रवानी, रतन तिवारी, दीपक दास, केशव माजी, अमर साव, हरि कुमार, आस्तिक मंडल, गोपाल भारती और तालेश्वर साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
