, रानीगंज। जगत सुधार गुरुद्वारा, बेनाचटी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद Surendrajeet Singh Ahluwalia ने माथा टेककर गुरुद्वारे में अरदास की। इस अवसर पर उनके साथ दुर्गापुर के विधायक Lakhan Ghorui एवं Chandrashekhar Banerjee भी उपस्थित रहे।गुरुद्वारा पहुंचने पर सिख संगत ने पारंपरिक तरीके से उनका सम्मान किया। सरदार सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया को सिख समाज में राष्ट्रीय स्तर पर अभिभावक स्वरूप माना जाता है तथा वे प्रधानमंत्री के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं।इस दौरान संगत द्वारा अरदास कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
