गोविंदपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को गोविंदपुर में भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। सत्र व जिला के कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया। शिविर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार व संचालन जिला महामंत्री विकास महतो ने किया।**व्यक्ति आधारित नहीं, संगठन आधारित कार्य करें कार्यकर्ता: कर्मवीर सिंह**उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को 20 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने की बधाई दी। उन्होंने पार्टी के अखंड भारत के संकल्प की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से व्यक्ति आधारित नहीं होकर संगठन आधारित कार्य करने का आह्वान किया।
नीतियों को जमीनी स्तर पर उतारें: ढुलू महतो
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने संगठन विस्तार पर बात रखी। वहीं धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति को जमीनी स्तर पर उतारने तथा कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील की। प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने बूथ प्रबंधन, पूर्व विधायक अनंत ओझा ने विचार परिवार के साथ समन्वय और अभय सिंह ने भाजपा की कार्य संस्कृति की जानकारी दी। सुरेश साहू ने मोदी सरकार की योजनाओं व मिल्टन पार्थ सारथी ने सोशल मीडिया, नमो ऐप व सरल ऐप के उपयोग के गुर सिखाए। इस मौके पर वर्ग अधिकारी महादेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, घनश्याम ग्रोवर, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, तारा देवी, बलदेव महतो, जया कुमार, धरनीधर मंडल, धर्मजीत सिंह, विक्रांत उपाध्याय, निताई रजवार, आशीष मुखर्जी, मधुरेंद्र गोस्वामी, संजय महतो, निशि महतो, प्रकाश बाउरी, दीपा दास, समीर साव, परेश चंद्र दास, राजेश सिंह और नीलकंठ रवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर का समापन रविवार को होगा।
