।
बाघमारा। हेमंत सरकार द्वारा किसानों से कथित वादाखिलाफी के विरोध में मंगलवार को भाजपा की ओर से बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व विधायक शत्रुधन महतो ने किया।विधायक महतो ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कृषि देश की रीढ़ और किसान उसकी आत्मा हैं, लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान संघर्ष को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि यहाँ महिलाएं जेल में भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा ने आगामी चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
धरने में रूपेश सिन्हा (कार्यक्रम प्रभारी), रंजीत सिंह (उप प्रमुख), राजू शर्मा, गोपाल सिंह, नागेश्वर सिंह, सुरेश चौहान, सोनू श्रीवास्तव, सत्यनारायण पाण्डेय, सूर्यदेव मिश्रा, देवानंद साव, सुनील चौहान, धनेश्वर महतो, बिनोद साव। ललिता देवी, वीणा भारती, शीला देवी, सुजाता देवी, मीणा देवी, सरिता देवी।दिनेश रवानी, किशुन महतो, बैजनाथ प्रसाद, बच्चू राय, बिरजू रवानी, जगदीश रजवार, बंटी हरि, दिलीप विश्वकर्मा, जीतन भुइयाँ, महेश पासवान, बलराम चौबे, शम्भू महतो और सुभाष राय आदि थे।
