धनबाद। अखिल भारतीय गुजराती समाज के तत्वावधान में हास्य-व्यंग्य के चर्चित कवि बसंत जोशी के प्रथम हास्य-व्यंग्य कविता संग्रह मिस्टर चापाकल का विमोचन गुरुवार को जलाराम मंदिर धोबाटांड़ शास्त्रीनगर में समारोहपूर्वक हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड इकाई के अध्यक्ष परेश ठक्कर ने की, जबकि स्वागत भाषण एवं संचालन किरिट चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपेश याग्निक ने किया। इस कविता संग्रह में कुल 66 कविताएं संकलित हैं।वक्ताओं ने कहा कि समाज के गौरव हैं बसंत जोशी समारोह को संबोधित करते हुए गोपाल ठक्कर ने कहा कि बसंत जोशी को गुजराती समाज का गौरव बताया। वहीं, भूतपूर्व अध्यक्ष परेश भाई चौहान, कमल त्रिवेदी और पत्रकार जय प्रकाश मिश्र ने भी समारोह को संबोधित किया और पुस्तक की सराहना की।
पहली पुस्तक पहली संतान जैसी होती है: बसंत जोशी: विमोचन के अवसर पर भावुक होते हुए कवि बसंत जोशी ने कहा कि प्रत्येक लेखक-कवि के लिए उनकी पहली पुस्तक उनकी पहली संतान जैसी होती है। उन्होंने साझा किया कि वह साढ़े तीन दशक (35 वर्ष) से भी अधिक समय से मंच पर कविता पाठ करते आ रहे हैं, परंतु आज पुस्तक विमोचन के अवसर पर जैसी खुशी मिल रही है, वैसी पहले कभी महसूस नहीं की। समारोह में कोलफील्ड गुजराती समाज की अध्यक्ष रीता बेन चाबड़ा, यमेश त्रिवेदी, परेश चौहान, किरिट चौहान, पीयूष वेगर, दिनेश कुमार राय, संजीत साव, रवींद्र नय्यर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
