सांसद ढुल्लू महतो के निर्देश पर मिले कार्यकर्ता, झरिया CO बोले- जल्द भेजी जाएगी मुआवजे की अनुशंसा
झरिया। सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने झरिया अंचल अधिकारी (CO) मनोज कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों के परिजनों को जल्द मुआवजा राशि भुगतान करने का आग्रह किया।पहला मामला सड़क दुर्घटना का है। 11 अगस्त 2025 को लोदना निवासी सीआरपीएफ जवान दिलीप पासवान बलियापुर में अपनी बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे थे, तभी भीखराजपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अशर्फी अस्पताल में 7 दिनों के इलाज के बाद 17 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई।दूसरा मामला 10 सितंबर 2025 का है, जहां बंगाल की खाड़ी से उठे ‘मोंथा चक्रवात’ की भारी बारिश के कारण लोदना में एक जर्जर मकान गिर गया। इस हादसे में गोपाल मिस्त्री, सुषमा कुमारी और चिराग पासवान की मौत हो गई थी।वार्ता के दौरान पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने अंचल अधिकारी से मांग की कि चक्रवात पीड़ितों के परिजनों को ‘राज्य आपदा मोचक निधि’ से तथा सीआरपीएफ जवान की विधवा पत्नी पुष्पा देवी को ‘झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन निधि’ से अविलंब मुआवजा दिया जाए।
CO मनोज कुमार ने कहा कि जल्द ही फाइल अनुशंसा के साथ जिला मुख्यालय भेज दी जाएगी और स्वीकृति मिलते ही भुगतान होगा।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव के अलावा मुख्य रूप से सूरज भूईया, टुन्नू मिस्त्री, अरुण भूईया, करण पासवान, उमेश प्रसाद एवं पीड़ित परिवार के परिजन उपस्थित थे।
